WhatsApp Menu
भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि  |  पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पुण्यतिथि पर कल श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग  |  गर्मी में यात्रियों को राहत: यशवंतपुर- बीकानेर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 4-4 अतिरिक्त फेरे चलेंगे  |  तेजाजी कथा, शोभायात्रा, जागरण व हवन पूजन के होंगे आयोजन, एकत्र होगा समाज  |  श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर में 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, 6 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा पांच दिवसीय महोत्सव  | 

बढ़ रहा इलैक्ट्रिकल व्हीकल का बाजार, आईटीआई के साथ मिलेगा रोजगार आई.टी.आई के साथ करें डूअल कोर्स।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 अप्रैल 2026। व्यवसायिक प्रशिक्षण आईटीआई के बाद रोजगार के अवसर प्रतिवर्ष बढ़ रहें है। वर्तमान में इलैक्ट्रिकल व्हीकल का लगातार बाजार बढ़ रहा है और आने वाले समय में इलैक्ट्रिशियन के कॉर्स का महत्व भी बढ़ेगा। जिससे इलैक्ट्रिक क्षेत्र में ट्रेंड व प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ शहर में सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आई.टी.आई कॉलेज में इलैक्ट्रिकल संकाय में प्रवेश प्रारम्भ हो गए है। संस्थान के निदेशक कुम्भाराम घिटाला ने बताया कि आई.टी.आई में प्रवेश की अन्तिम तिथि नजदीक है। वहीं आई.टी.आई में प्रवेश लेकर विद्यार्थी 10वीं के साथ-साथ 12वीं भी कर सकते है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलैक्ट्रिशियन कॉर्स की मांग व महत्व दोनों ही दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार दो तीन वर्षों में इलैक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढेगी। क्योंकि इनका मेटिनेन्स खर्च कम है। ऐसे में इलैक्ट्रिशियन कार्य में तकनीकी डिग्री हासिल करने का सुनहरा मौका युवाओं के पास है। घिंटाला ने बताया कि इसके अतिरिक्त आईटीआई पासआउट युवा के लिए विभिन्न सरकारी विभागों जैसे रेल्वे, रोडवेज, विद्युत विभाग आदि में भी भर्तियां निकलती रहती है। वहीं आई.टी.आई. प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की विभिन्न इण्डस्ट्रिज में भी आवश्यकता बनी रहती है। ये शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाला कोर्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़