WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने की नारेबाजी, लापता युवती को ढूंढ़ने में लापरवाही बरतने का आरोप।

युवती के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन, सात दिन बीत जाने के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों का धैर्य जवाब दे गया।

आज, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में बिहाणी परिवार के सदस्य और माहेश्वरी समाज के लोग भी शामिल थे। सभी का आरोप था कि पुलिस मामले की जांच में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए युवती की तलाश के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने महक को सरल स्वभाव का बताते हुए आशंका जताई है कि कहीं वह किसी ऑनलाइन स्कैम का शिकार तो नहीं हो गई।

विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संजय करनाणी, शांतिदेवी लखोटिया, भारती डागा, मीनाक्षी डागा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों को अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्हें शांत करने का प्रयास करते रहे।

यह घटना श्रीडूंगरगढ़ में चिंता का विषय बन गई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द ही युवती को ढूंढ निकालेगी और मामले की सच्चाई सामने लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़