WhatsApp Menu
रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  | 

फॉलो-अप शिविर बने खानापूर्ति, ग्रामीणों को नहीं मिल रही राहत, लगाया आरोप

डूंगरगढ़ one 16 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रशासन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ तहसील में गिरदावर मुख्यालय पर फॉलो-अप शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ये शिविर ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। इन शिविरों में लंबित एवं बकाया प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं, जबकि इससे पहले गांवों में लगाए गए कई शिविरों के काम आज तक अधूरे पड़े हैं। यह आरोप लोकसेवा समिति ने लगाया।

समिति का कहना है कि इन शिविरों से जमीन स्तर पर कोई लाभ नहीं मिल रहा। अधिकारी और कर्मचारी केवल खानापूर्ति के लिए गांवों में पहुंचते हैं। इसका असर यह है कि न तो तहसील कार्यालय में नियमित काम हो पा रहा है और न ही शिविरों में मौजूद अधिकारियों को निर्णय लेने या कार्य पूर्ण करने का अधिकार है।

इसका उदाहरण ग्राम पंचायत शेरुणा का मामला है, जहां कटानी रास्तों को नक्शे में अंकित करने को लेकर विवाद लंबे समय से लंबित है, लेकिन बार-बार शिविर लगने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो पाया।

लोकसमता समिति ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पूरे मामले की जानकारी मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के आमजन को न्याय और राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़