WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। सोमवार देर रात तक प्रीत पुरानी प्रवासी मंच पर सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी गीत संगीत की गूंज रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध वीणा म्यूजिक कंपनी के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। रंग दिजे रसिया फागण में.. धमाल पर दर्शक जमकर झूमे। वहीं कुरंजा, काजलियो, मुंछया वालो रे नवाब, सहित मीठे राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकार मुकुल सोनी, संजय रायजादा, रश्मि निषाद, बबलू अणकिया ने गीत गाए और नृत्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। सभी के आग्रह पर कलाकारों ने धरती धोरां री गीत से कार्यक्रम संपन्न किया। कार्यक्रम संयोजक जतन पारख व सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया ने सभी का स्वागत किया। सभी प्रवासियों सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी स्थानीय लोग भी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए। सीओ निकेत पारीक ने भी गीत सुनाया और कार्यक्रम में आनंद लिया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल जोशी आड़सर, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वीणा म्यूजिक कंपनी के मालिक केसी मालू ने प्रवासी मंच के आयोजन की सराहना करते हुए आभार जताया।
विविध भारती कार्यक्रम में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार को दोपहर में तेरापंथ भवन ऊपरलो में विविध भारती कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक प्रवासी प्रतिभाओं ने अपनी विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां दी। सभी ने मन खोल कर अपने गांव की मिट्टी व इससे प्रेम की चर्चा की। सभी प्रवासी परिवारों ने एक दूसरे के परिवारों के प्रतिभावान युवाओं की सराहना की।
जादू देख हुए अचंभित।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी जादूगर सुमित छाजेड़ ने सोमवार शाम 4 बजे मैजिक शो में अपनी कला का प्रदर्शन किया। छाजेड़ ने एक बोटल में से 6 प्रकार के पेय पदार्थ निकाले, सिक्के को हवा में घुमा कर हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। हवा में गायब करना, पब्लिक में से किसी को बुलाकर गुड़िया से जोड़ना, अखबार व रूमाल के टुकड़े कर पुन जोड़ना इत्यादि के कारामात दिखाए। कार्यक्रम देख दर्शकों ने दांतो तले अंगुली दबा ली और जादूगरी की सराहना की। इस दौरान सभी प्रवासी परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज रात होगा कवि सम्मेलन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार रात 8 बजे तेरापंथ भवन ऊपरलो में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंच के संयोजक जतन पारख व सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया ने सभी क्षेत्रवासियों से कवि सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। सम्मेलन में प्रख्यात कवि राजेश चेतन दिल्ली, बुद्धिप्रकाश दाधीच केकड़ी, योगेन्द्र शर्मा भीलवाड़ा, गौरी मिश्रा नैनीताल, हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, राजेश अग्रवाल दिल्ली अपनी रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुतियां देंगे। सभी प्रवासी नागरिकों सहित काव्य प्रेमी लोग कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़