डूंगरगढ़ one 12 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देते हुए प्रयागराज- लालगढ़ के बीच एक एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप के रूप में चलाई जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04103 प्रयागराज- लालगढ़ स्पेशल 12 दिसंबर 2025 को प्रयागराज से रात 8:00 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 10:00 बजे जयपुर पहुंचेगी और 10:10 बजे लालगढ़ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में मथुरा, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, रींगस, सीकर, चुरू, रतनगढ़ और बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
22 डिब्बों की रचना
ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें-
- 1 फर्स्ट एसी
- 2 सेकंड एसी
- 4 थर्ड एसी
- 3 थर्ड एसी इकोनॉमी
- 6 स्लीपर (द्वितीय शयनयान)
- 4 जनरल कोच
- 2 पावरकार शामिल हैं।
त्योहार सीजन व अतिरिक्त भीड़ में मिलेगी राहत
रेलवे का कहना है कि त्योहार व अतिरिक्त भीड़ के समय यह एकतरफा स्पेशल ट्रेन यात्रियों को काफी राहत देगी और लंबे रूट पर सफर करने वालों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।