श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 फरवरी 2026। प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गए क्षेत्र के गांव कुनपालसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि मामले की जांच कर रहें एएसआई गजेंद्र सिंह ने आरोपी 23 वर्षीय रामचंद्र पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी कुनपालसर की लोकेशन ट्रेश की और उसे गुरूवार को गांव के पास आम सड़क से ही गिरफ्तार किया गया है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तारी कर हवालात में बंद किया गया। शुक्रवार सुबह इसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर चले स्टेट्स।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। घटना के बाद श्रीडूंगरगढ़ ONE की खबर व वीडियो को प्रदेश भर में लाखों लोगों ने देखा और निंदा करते हुए खबर व वीडियो स्टेटस् में लगाए। उसके बाद लगातार चूरू बीकानेर सहित प्रदेश भर में शिक्षकों द्वारा “सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल आपके डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करें यह आपका अधिकार नहीं है केवल सुविधा है।” और “यदि शिक्षक सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा सुरक्षित नहीं” जैसे स्टेट्स लगातार लगाए जा रहें है। आज भी क्षेत्र में प्राय: सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों के स्टेट्स में यही स्टेट्स नजर आ रहें है।