WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

प्रदेश में सर्वाधिक बरसात श्रीडूंगरगढ़ में हुई, अंचल कड़ाके की ठंड की चपेट में..

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। प्रदेश भर में सर्वाधिक बरसात गुरूवार को 26 मीमी श्रीडूंगरगढ़ में हुई है। बरसात के बाद पूरे अंचल को कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सर्दी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को लोग गर्म कपड़ों में लिपटे और जगह-जगह अलाव जलाकर तपते नजर आए। दिनभर बादल छाए रहें और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए है। वहीं बफीर्ली हवाओं ने भी लोगों को सताया। लोग घरों से देरी से निकले और बाजार भी देर से खुला वहीं शाम को भी बाजार शाम ढलने के साथ ही सुना हो गया। मौसम विभाग ने तापमान में ओर अधिक गिरावट का अंदेशा जताते हुए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं आगामी चार दिन घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 2 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़