WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल  |  राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास आयोजनों की पूरी खबर  |  मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  | 

प्रदेश उपाध्यक्ष बने बिहारीलाल बिश्नोई का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भव्य स्वागत

कितासर में बिश्नोई का स्वागत देखते ही बनता था। भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े थे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने उन्हें पूनरासर बालाजी की कृपा का प्रतीक मानी जाने वाली माला पहनाकर सम्मानित किया। मोमासर के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की विशाल फूलमाला से उनका अभिनंदन किया, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और मंडल अध्यक्ष नरेश मोट भी उपस्थित थे।

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भी उत्साह का माहौल था। नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सारस्वत ने बिश्नोई को साफा पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन मानमल शर्मा, पार्षदगण और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

गुसाईंसर में स्वागत ने एक नया आयाम छुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुड़ से तौलकर अभिनंदन किया, जो इस कार्यक्रम की विशेष पहचान बन गई। समारोह में विधायक सारस्वत, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगीड, कोजूराम सारस्वत, शिवरतन ओझा, पवन स्वामी, मदन दास स्वामी, अशोक मारू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जोधासर, लखासर, बेनीसर, झंझेऊ और शेरुणा में भी बिश्नोई के स्वागत में कोई कमी नहीं रही। हर जगह कार्यकर्ताओं ने उत्साह से उनका अभिनंदन किया। बेनीसर और लखासर में मंडल अध्यक्ष महेंद्र तंवर, जोधासर में सुरेंद्र स्वामी और झंझेऊ व शेरुणा में भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बिश्नोई ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नई जिम्मेदारी उन्हें जनता के बीच और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़