WhatsApp Menu
देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  | 

प्रदर्शन में पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ से सेन समाज के लोग, एबीवीपी की कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग का शव मिलने की घटना के बाद हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर जनाक्रोश बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे है। वहीं SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया – मामले के खुलासे के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिजनों से लगातार वार्ता जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर में दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ था या नहीं। रविवार को धरना स्थल पर श्रीडूंगरगढ़ व आस पास के गांवो से सेन समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और न्याय की मांग की। यहां से आशीष जाड़ीवाल, एडवोकेट सुनील भाटी, पूरण स्वामी, गणेश पंवार, सत्यनारायण मारू, जयनारायण मारू, हुक्माराम सेन, नितिन मारू, राजू नाई, पप्पू नाई, कैलाश जाखड़, धनराज सोलंकी, भंवरलाल खारा, बाबूलाल सैन, रमेश सैन पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एबीवीपी के करण जाड़ीवाल ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में एबीवीपी द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी की जा रही है, जिसमें जिले भर से छात्र संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचना प्रारंभ हो गए है।
बता देवें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को राज्य को शर्मसार करने वाली बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और फास्ट ट्रैक अदालत के माध्यम से उन्हें कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। गहलोत ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं एसपी कावेंद्र सिंह सागर से फोन पर बातचीत कर अब तक की जांच की जानकारी ली और मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत भी मौके पर पहुंचे और घटना पर चिंता जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़