श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। पोक्सो एक्ट दर्ज एक मामले में एक नाबालिग युवक को पुलिस ने निरूद्ध किया और न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी 17 वर्षीय युवक को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
मामले की जांच कर रहें थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को उसी के मोहल्ले के युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने, उसे दूर एक दूसरे गांव में रखने व पांच दिन उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में जांच के दौरान शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया व न्यायालय द्वारा उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।