WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, महिला पर पत्थरों से हमला; सोने का लॉकेट छीना, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

डूंगरगढ़ one 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के विग्गाबास क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला पर पत्थरों से हमला करने, मारपीट करने और सोने का लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। जरिये इस्तगासा मामला दर्ज किया गया है।
परिवादी पन्नाराम (58) पुत्र स्व. चौखाराम, निवासी विग्गाबास के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 6 बजे उनकी माता मोहनीदेवी छोटे बेटे प्रकाश के घर जा रही थीं। इसी दौरान पन्नाराम की के छोटे भाई मस्तनाराम की पत्नी सीतादेवी ने उनसे गाली-गलौच की और कथित रूप से जबरन स्टाम्प पर अंगूठा लगवाकर पूरा भूखंड अपने नाम कराने की धमकी दी। विरोध करने पर सीतादेवी ने पत्थरों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर पन्नाराम की पत्नी मंजूदेवी और प्रकाश की पत्नी सुमित्रा मौके पर पहुंचे तो वहां मस्तानाराम और रामलाल वाल्मीकि भी आ गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर एकराय होकर हाथों, मुक्कों व लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे सभी को अंदरूनी चोटें आईं। बचाव-बचाव की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सीतादेवी ने मंजूदेवी के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया।
जांच सउनि सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़