श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 नवंबर 2025। क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर पुलिस ने दबीश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो कार्टून अवैध शराब जब्त की है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एसआई मोहनलाल की अगुवाई में कांस्टेबल अनिल कुमार, नरेंद्रसिंह, जवान रामनिवास ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल गश्त के दौरान सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव आड़सर पहुंचा। यहां उन्हें सूचना मिली कि आड़सर से मोमासर सड़क पर स्थित पैट्रोल पंप के पास एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दुकान मालिक 25 वर्षीय विनोद पुत्र सत्यनारायण मेघवाल को पकड़ा और दो कार्टून में 45 पव्वे अवैध शराब जब्त किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल कड़वासरा को दी गई है।