WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

पेट्रोल पंप के उद्घाटन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश, सूरत में इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम का विशेष जागरूकता शिविर

आयुक्त बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नागरिकों की सुरक्षा भी जरूरी

डूंगरगढ़ one 15 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सूरत में नए इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के उद्घाटन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम की ओर से शसड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों और ईंधन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

आयुक्त और विधायक ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन सूरत महानगरपालिका आयुक्त एम. नागराजन (आईएएस), उधना विधायक मन्नुभाई पटेल, इंडियन ऑयल सूरत समन्वयक अजय प्रताप सिंह और मणिपाल पेट्रोलियम की एमडी डॉ. हेमा राउत ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

आयुक्त नागराजन ने कहा कि शहर का विकास तभी सार्थक है जब नागरिक सुरक्षित हों। उन्होंने इको भारत की इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताया। विधायक मन्नुभाई पटेल ने युवाओं से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

शिविर में क्या-क्या रहा खास

शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने लोगों को व्यवहारिक जानकारी दी-

  • यातायात नियमों की जानकारी
    सड़क संकेतों, ज़ेब्रा क्रॉसिंग और सुरक्षित ड्राइविंग के नियम समझाए गए।
  • पेट्रोल पंप पर सुरक्षा डेमो
    मोबाइल फोन का उपयोग न करने और वाहन का इंजन बंद रखने की जानकारी दी गई।
  • निःशुल्क सुरक्षा किट वितरण
    वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव स्टिकर और सड़क सुरक्षा गाइड दी गई।
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    पौधारोपण कर इको-फ्रेंडली पहल को बढ़ावा दिया गया।

“सड़क सुरक्षा नियम नहीं, जीवनशैली है”

मणिपाल पेट्रोलियम के निदेशक महेंद्र राउत ने कहा कि सड़क सुरक्षा को आदत में शामिल करना जरूरी है, तभी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
वहीं इको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि संस्था का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़े को कम करना है।

प्रशासन और कॉर्पोरेट का साझा प्रयास

कार्यक्रम में नवरत्न ओझा, अरुण सिंह और रोहित अलवानी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इको भारत और मणिपाल पेट्रोलियम की इस संयुक्त पहल ने यह संदेश दिया कि प्रशासन और कॉर्पोरेट क्षेत्र मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़