WhatsApp Menu
खेलों की दो खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  पूरक बजट में भी उपेक्षित रहा श्रीडूंगरगढ़, हुई 0 घोषणा, क्षेत्रवासियों में बढ़ रहा है आक्रोश।  |  तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का शुभारंभ 25 फरवरी को, होगा स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन।  |  22 फरवरी को सूरत में सिद्ध समाज का होगा ‘होली स्नेह मिलन 2026’, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाप्रसाद भी आयोजित  | 

पूरक बजट में भी उपेक्षित रहा श्रीडूंगरगढ़, हुई 0 घोषणा, क्षेत्रवासियों में बढ़ रहा है आक्रोश।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। मंगलवार को राज्य की विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पूरक बजट के रूप में सामान्य वाद-विवाद पर बजट घोषणाएं की है। आज की इन घोषणाओं में क्षेत्रवासियों को खासी उम्मीदें थी क्योंकि पहले घोषित किए गए मुख्य बजट के 143 पेज में केवल 1 बार ही श्रीडूंगरगढ़ का नाम उल्लेख हुआ था व क्षेत्र के गांव आडसर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की गई थी। अब पूरक बजट में भी क्षेत्रवासियों की उम्मीद धूमिल हो गई एवं 20 पेज के पूरक बजट में भी श्रीडूंगरगढ़ की कोई घोषणा नहीं हुई है। दिया कुमारी ने प्रदेश भर में 133 सड़कों, पेजयल संबधी 360 करोड़ की घोषणाएं, ऊर्जा में जीएसएस निर्माण की घोषणाएं, विभिन्न नागरिक सुविधाएं, औद्योगिक विकास, युवा विकास एवं कल्याण सहित कई घोषणाएं की गई।
क्षेत्र में बढ़ रहा है आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासी आंदोलनरत है एवं गत सरकार द्वारा घोषित किए गए ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय का निर्माण भी भाजपा सरकार द्वारा लंबित कर दिया गया। हालांकी इस संबध में निर्माण करवाने की घोषणा करने वाले दानदाता अभी भी बना कर देने के लिए तैयार होने के दावे किए जा रहे है। इस संबध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ आकर ट्रोमा सेंटर बनाने की घोषणा भी की थी लेकिन बजट में नहीं दिए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की ज्वलंत मांग और लाखों लोगों का ये सपना फिर अधूरा रह गया है। मंगलवार को सामान्य वाद विवाद के बाद बजट में शामिल की जाने वाली मांगों में श्रीडूंगरगढ़ को कुछ नहीं मिला है।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के बाद आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए 690 करोड़ की लागत से नवीन घोषणाएं बजट में प्रस्तावित की है। ये सूची मंगलवार को उन्होंने सदन के पटल पर रखी जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के ट्रोमा सेंटर को शामिल नहीं किया गया है। विधानसभा से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि अनुदान मांगों को लेकर कुछ और घोषणाएं शामिल की जाएगी परंतु इसमें किसी बड़ी घोषणा को शामिल किए जाने की संभावना बहुत कम ही है। बता देवें ट्रोमा की मांग को लेकर क्षेत्र में अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं सहित क्षेत्रीय नेता, आमजन की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। इस वजह से बड़ी संख्या में बुरी तरह से मायूस हो गए है और लोग सीएम द्वारा 8 जुलाई 2025 को गुसाईंसर बड़ा की आमसभा में ट्रोमा बनाने की घोषणा के वीडियो को भी वायरल कर गुस्सा निकाल रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़