WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

पूजा अर्चना से मनाया भगवान भास्कर को, हर जीव के लिए कल्याणकारी होने की प्रार्थना की, ये हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। कालूबास स्थित नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी के मंदिर प्रांगण में सूर्य सप्तमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन संपन्न हुआ। पंडित मांगीलाल उपाध्याय ने बताया कि रविवार के दिन सूर्य सप्तमी हो तो इसका महत्व दुगुना माना जाता है। भगवान सूर्य प्रकृति के साक्षात देव है और सूर्य की कृपा से हर एक सजीव को पोषण मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सूर्य पूजा परंपरा का वैज्ञानिक महत्व प्रकट हो चुका है और आज सामूहिक प्रार्थना करते हुए हर जीव के लिए कल्याणकारी होने की प्रार्थना की गई। उपाध्याय सहित अभिषेक बोहरा व संतोश बोहरा के सान्निध्य में हवन संपन्न व सूर्य पूजा विधि विधान से संपन्न किया गया। योगेश सेवग ने बताया कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के पूज्य माने जाने वाले भगवान भास्कर की जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित हवन में मुख्य यजमान शंकरलाल मथुरिया सपरिवार शामिल हुए। नगर के शाकद्वीपीय समाज के सभी परिवार व अनेक श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए। सभी ने सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। पूजन में भंवरलाल, बाबूलाल, फुसराज, चौथमल, सत्यदीप, बजरंगलाल, गजानंद, विजयराज, लक्ष्मीनारायण, भरत, जुगलकिशोर, गुलाबचंद, भैरुदान, चैनरूप, सुरेन्द्र, रमेश, जितेंद्र, योगेश कुमार, महेश, जगदीश, नरेन्द्र, भवानी प्रवीण, राजेन्द्र व्यास, विनित, संदीप, पवन, देवेश, मोहित, कार्तिक, मुकुंल, उज्ज्वल, वाशु, गोरधन, कुशाग्र, हर्षित अपने परिवारजनों के साथ पूजन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़