WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

पुष्पांजलि अर्पित की, स्मरण किया उनकी राष्ट्रसेवा को, ये रहें मौजूद

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जन्म जयंती पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
यहां एकत्र कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी अमर रहें के नारे लगाए और उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने पूर्व पीएम को दूरदर्शी सोच की ऐतिहासिक मिसाल बताते हुए, उनके पीएम ग्राम सड़क योजना से देश में उन्नति का मार्ग खोलने वाला निर्णय बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में हर गांव इस योजना के तहत सड़क से जोड़ दिया गया, जिससे भारत की जनता को राहत मिली। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन, राष्ट्र सेवा व लोकतांत्रिक मूल्यों, अंत्योदय की भावना को मजबूत करने में लगाया। वक्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम में चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, हेमनाथ जाखड़, अरुण पारीक, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री संदीप सारस्वत, मदन सोनी शहर मंत्री, पवन नाई, श्रवण वाल्मीकि, महेंद्र सिंह तंवर, जगदीश गुर्जर, भवानी तावनीया, नोरंग नाथ सिद्ध, श्याम सुंदर पारीक, ओमप्रकाश नाई, चांद रतन सेठिया, ओमप्रकाश सहदेवड़ा, रजत आसोपा, अशोक महावर, किशोर राठी, पृथ्वीराज व्यास, सत्यनारायण नाई, राजेंद्र बाहेती, शिव बिहानी, शंकरलाल मोट, हेमराज भादानी, विनोद तोलंबिया, चांदरतन घोटिया, योगेश सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल, नानूराम प्रजापत, अनिल वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, नंदू नाई सहित अनेक पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़