श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर अफीम जब्त की है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपरविजन और थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन में एसआई मोहनलाल मीणा ने देर रात करीब 12 बजे सरदारशहर रोड पर स्थित एक होटल पर कार्रवाई की। मीणा ने बताया कि सरदारशहर रोड स्थित होटल पर पुलिस की कार्रवाई में होटल से 152 ग्राम अफीम की जब्त की गई है वहीं आड़सर बास निवासी 30 वर्षीय सांवरमल पुत्र सोहनलाल ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, एसएचओ रीडर लेखराम, विनोद, बद्रीलाल व डीआर राकेश की विशेष भूमिका रही। बता देवें अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस सक्रिय है और लगातार क्षेत्र में विभिन्न कार्रवाइयां की जा रही है।