WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

पुराने बस स्टैंड का होगा काया-कल्प, मुख्य बाजार में व्यवस्था सुधरने की उम्मीद, पालिकाध्यक्ष व ईओ ने लिया जायजा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। मुख्य बाजार में स्थित पुराने बस स्टैंड के काया कल्प की कवायद पालिका द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। यहां अब वाहन चालकों व मोटरसाइकिल चालकों के लिए पार्किंग की सुविधा, निजी बसों को रूकने के लिए स्थान, यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा व सुलभ सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ अविनाश शर्मा मौके पर पहुंचे और जगह का अवलोकन किया। इन कार्यों की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि यहां एक पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। इस मैदान पर लेवलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ये पूरा चौक ब्लॉक निर्मित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये प्रयास कस्बे के सौंदर्यकरण के साथ बाजार की पार्किंग व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसकी पूरी रूपरेखा को फाइनल करने के बाद संभवत 24 जुलाई को इसके कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि यहां दानदाता द्वारा बनाई गई प्याऊ को चालू करवाने के निर्देश भी दानदाता को दिए गए है। इस दौरान यहां श्याम पुरोहित, महादेव तावणियां, नौरंगलाल सारस्वत, अमित पारीक सहित पालिकाकार्मिक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़