WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

पालीवाल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, मंडली टीम विजेता व गगाड़ी टीम रही उपविजेता, अतिथियों का किया सम्मानित, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। पालीवाल समाज 24 खेड़ा कोरनावाटी क्रिकेट प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विजेता रहीं मंडली टीम और गगाड़ी टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों के सम्मान के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान से पालीवाल समाज के मौजिज लोग आयोजन में शामिल हुए व कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी आयोजकों की सराहना की। आयोजक सदस्यों ने सभी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान संत भगवताचार्य कन्हैयालालजी पालीवाल शामिल हुए। संत ने समाज में सहयोग व आपसी सौहार्द के भाव को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों का महत्व बताया। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। समापन समारोह में समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल नेवरी ने अपने संबोधन में शिक्षा पर ध्यान दिए जाने की बात कही। मंच पर उपाध्यक्ष भैराराम गगाड़ी, सचिव किशनाराम, सह सचिव सोहन दूगर, युवा अध्यक्ष त्रिलोक, उपसरपंच जितेन्द्र कुई, हरीश नेवरी, स्वरूप सुराणी, नारायण चिड़‌वाई, सुरजमल रोडवा, डूंगरराम मंडली, लोकेश कुई, पुखराज लोरडी, सरपंच अचलाराम चेराई, श्रीडूंगरगढ़ से इन्द्रचंद अतिथि के रूप में मौजूद रहें। वक्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी व आयोजक मंडल श्रीडूंगरगढ़, नोखा, हिम्मटसर के पालीवाल परिवारों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़