WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को मिला कांग्रेस सेवादल में पूरे जिले की जिम्मेदारी।

पिछले सप्ताह से चल रही चर्चा के बाद, आज जयपुर से कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल ने नियुक्ति पत्र जारी कर पारख की नियुक्ति की घोषणा की।

अंजू पारख को यह दायित्व कांग्रेस पार्टी में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए दिया गया है।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, सेवादल के जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व सेवादल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कुमार की स्वीकृति से बीकानेर देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रामनिवास गोदारा द्वारा बीकानेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल कार्यकारणी घोषित की गई है।

इस घोषणा के बाद, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रहलाद सिंह मार्शल, शुभम शर्मा, प्रदयुमन पुरोहित, पार्षद श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू और जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्यों ने अंजू पारख का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़