WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

पालिकाध्यक्ष एवं ईओ ने सराही अणुव्रत समिति की गतिविधियां

श्रीडूंगरगढ़, 4 अक्टूबर 2025: अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथे दिन, शनिवार को पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया। यह आयोजन नेशनल हाईवे से कालू रोड़ की ओर मुड़ने वाले आचार्यश्री तुलसी सर्किल पर किया गया।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य अणुव्रत के सिद्धांतों का प्रचार करना है, जिसका आरम्भ दशकों पहले आचार्यश्री तुलसी ने किया था। पर्यावरण शुद्धि दिवस के अवसर पर, समिति सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर पौधारोपण किया और इन पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया और आचार्यश्री तुलसी द्वारा दशकों पहले पर्यावरण संरक्षण के विचार को प्रतिपादित करने को उनकी दूरदृष्टि का प्रमाण बताया।

पर्यावरण शुद्धि दिवस के प्रभारी और अणुव्रत समिति के उपमंत्री संजय पारीक ने बताया कि इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुंसाई, परामर्शक महावीर माली, कार्यसमिति सदस्य विशाल स्वामी, केएल जैन, अशोक झाबक, मुकेश स्वामी और कार्यक्रम के सहप्रभारी अशोक बैद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर 11 पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति ने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और ईओ श्रीवर्धन शर्मा का अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। अतिथियों ने भी अणुव्रत समिति की गतिविधियों की सराहना की और आयोजन के प्रभारी एवं सहप्रभारी का सम्मान किया।

अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने जानकारी दी कि सप्ताह के पांचवें दिन, रविवार को नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़