WhatsApp Menu
भाजपा कार्यालय में मेधावी भागीरथ का सम्मान, विधायक ने बताया प्रेरणीय।  |  किसान मुद्दों पर चर्चा, 8 नई ग्राम कमेटियों का किया गठन।  |  ढाणी में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में करवाया मामला दर्ज।  |  धर्मास में क्षत्रिय युवक संघ का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 50 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण  |  स्वामी शिवेंद्र करेंगे मर्यादा पुरूषोत्तम का बखान, तिवाड़ी परिवार ने शुरू की तैयारियां।  | 

पानी की डिग्गी में डूबने से हुई विवाहिता की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक 35 वर्षीय विवाहिता का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में लिखमीसर दिखणादा निवासी जगदीश सिंह पुत्र मूलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई महावीरसिंह राजपूत की पत्नी लिछमा को 10-12 साल से बहुत कम दिखाई देता था। वह गांव बापेऊ की रोही में स्थित अपने खेत में शनिवार सुबह करीब 10.15 बजे घुम रही थी। तभी उसका पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गई जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़