WhatsApp Menu
मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  | 

पांच दिन श्याम भक्ति में डूबेंगे भक्त, होंगे अनेक अनुष्ठान, निकलेगी भव्य निशान यात्रा

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 फरवरी 2026। फाल्गुन के महीने में श्याम भक्तों पर होली के आयोजन का रंग चढ़ने लगता है। आडसर बास में स्थित बाबा श्याम के मंदिर में पांच दिन भक्त भक्ति रस का जमकर आनंद लेंगे और बाबा की भक्ति में झूमेंगे। आयोजन समिति ने सोमवार रात कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया। 41वें वार्षिक महोत्सव पर सर्वप्रथम 23 फरवरी को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। बाबा के भक्त निशान लेकर दोपहर 2.15 बजे झूलेलाल मन्दिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए श्याम मन्दिर पहुंचेंगे। वहीं 24 फरवरी की सुबह 9.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा आयोजित होगा। मायरा वाचन दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच किशोरी अंजली वृंदावन करेंगी। 27 फरवरी को दोपहर 2.15 बजे लड्डूगोपाल जी के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। वहीं रात 8.15 बजे से भजन कीर्तन शुरू होगा जिसमें लक्ष्मणगढ़ के भजन गायक प्रेम शर्मा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 28 फरवरी को दोपहर 3.15 बजे भव्य झांकियों के साथ देव नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। मन्दिर समिति व भव्य समारोह की आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़