WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

पांच गांवो में पहुंचा विकास रथ, योजनाओं के पत्रक बांटे, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रहें है करोड़ों के विकास कार्य।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। विकास रथ यात्रा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को गांव सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ व सूडसर में पहुंची। यात्रा को विधायक ताराचंद सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। गांवो में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक ने प्रदेश सहित केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को गिनवाया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ अंचल में करोड़ों रूपए के विकास कार्य स्वीकृत करने व पूर्ण करवाने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। सारस्वत ने सरकार द़्वारा किए गए दो वर्षों के जनकल्याणकारी, विकासात्मक एवं जनसरोकारों से जुड़े निर्णयों और कार्यों की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को दी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के साथ ही सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं लागू की गई हैं। विधायक ने आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और भी नई योजनाएं एवं कार्य शुरू किए जाने की बात कही। इस दौरान सरकार की योजनाओं से संबंधित पेम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गोसाई, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, जगदीश पारीक, बीडीओ मनोज कुमार, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी व अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़