WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

पराए हुए अपने, गाए मंगल गीत, धूमधाम से हुई वरमाला, किया कन्यादान, विदाई में नम हुई आंखे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में आज एक विवाह ऐसा संपन्न हुआ जिसमें जरूरतमंद परिवार की बेटी के लिए सब पराए अपने बन गए और खूब लाड कोड से बेटी का विवाह संपन्न करवाया। सेवा भारती समिति ने क्षेत्र में सामूहिक विवाह की नई पहल करते हुए राम जानकी विवाह की शुरूआत की है।
सरदारशहर रोड पर स्थित सेवाधाम प्रांगण में शहनाई गूंजी व मंगलगीतों के बीच तुलसी व मस्तानानाथ का विवाह संपन्न हुआ। वर व वधू के परिवार विवाह में शामिल हुए और सभी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की गई। घुमंतू परिवार का मस्तानानाथ अपने परिवार के साथ बारात लेकर पहुंचा तो समिति सदस्यों ने बारातियों का स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ सेवाधाम छात्रावास के बच्चे भी उल्लास के साथ विवाह में शामिल हुए और बाराती परिवार के साथ जमकर ढोल थाली पर झूमे। मन को उल्लसित करने वाले माहौल में समिति के लोग व शहर के अनेक मौजिज लोग तुलसी के अपने बने और विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे रहें। शहर के अनेक संभ्रांत परिवार कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल हुए। स्टेज पर वरमाला करवाई गई और वर वधू को वैदिक विधि विधान से सात फेरे दिलवाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने वधू को कन्यादान दिया। शाम 4 बजे विवाह संपन्न हुआ व तुलसी की विदाई की गई। विदाई में उपस्थित महिला वर्ग की आंखे नम हो गई। तुलसी को मस्तानाराम व उसके परिवार के साथ विदा किया गया।
समिति ने की ये व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विवाह का पूरा खर्च समिति द्वारा वहन किया गया। वर वधू के कपड़े, वधू के लिए घर गृहस्थी का जरूरी सामान व सभी के लिए भोज की व्यवस्थाएं सभी समिति द्वारा की गई। छात्रावास परिसर की सुंदर सजावट करवाकर टैंट लगवाया गया और विवाह पूर्ण प्रचलित रीति रिवाज से संपन्न करवाया गया। एक बेटी का विवाह किया गया वहीं एक बेटी तानिया को 11 साड़ी, 11 कंबल व अन्य सामान देकर सहयोग किया गया।
ये शुरूआत है, हमें जागरूकता लानी है- श्यामसुंदर आर्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सेवा भारती समिति की विवाह समारोह के आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि ये एक शुरूआत है, हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता लाना है। विवाह समारोह दिन में करना, समिति संसाधनों में करना, दिखावे में हो रहा अपव्यय रोकने का संदेश देना है। ये विवाह पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखा गया जिससे लोग समझ सकें के डिस्पोजल किस कदर प्रकृति व सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। आर्य ने कहा हम प्रयास करेंगे अगला आयोजन विशाल और भव्य हो।
बेटी के पिता ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भगवा रंग के कुर्ते धोती व साफा बांधे बैठे तुलसी के पिता बुजुर्ग मुन्नानाथ ने समिति सदस्यों के स्नेह को देखकर नम आंखो से समिति सदस्यों का आभार जताया। मुन्नानाथ ने कहा कि हमारी बेटी पर इतने सारे भले लोगों का हाथ है, वह जीवन में सदैव सुखी रहेगी।
ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सामूहिक विवाह के आयोजन में साक्षी बनने नगर के अनेक संभ्रात परिवार सेवा धाम छात्रावास पहुंचे और उत्साह के साथ विवाह में शामिल हुए। महिला वर्ग ने गीत भी गाए और सभी ने सहभोज का आनंद लेते हुए इस कार्य की सराहना की। वर वधू के फेरे कैलाश पालिवाल ने संपन्न करवाए। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भी वरमाला में शामिल हुए व वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, मंत्री सुभाष शास्त्री, आयोजन समिति के एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य, उपाध्यक्ष ललित डागा, निर्मल पुगलिया, रूपचंद सोनी, संयोजिका सरोज शर्मा, कंचन व्यास, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल जाखड़, उच्च न्यायालय एडवोकेट वेदपाल शास्त्री, महावीर माली, कुंभाराम घिंटाला, डॉ रजनीश कौशिक, लक्ष्मीकांत वर्मा, विजय सेवग बिग्गा, राकेश सोनी, हरिराम सारण, भूषण कर्वा, परमजीत भादू, सुशील सेरड़िया, मंजू चौधरी, चंद्रमुखी घिंटाला, अखिल माहेश्वरी महिला समिति के सदस्य शांतिदेवी लखोटिया सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति शामिल हुई। वर वधू के पूरे परिवार व बालक व बालिका छात्रावास के बच्चे विवाह में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़