WhatsApp Menu
उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  |  गौसेवा कर मनाया विक्रमसिंह का जन्मदिन, गुसाईं ने दी बधाई  |  2 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित  |  उल्लास का बना माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमजन भी आमंत्रित।  | 

पढें सीएम दौरे की खास झलकियां, देखें विशेष फोटो..

बात जो रही चर्चा में…
दादा इयां कोनी माने, पूरी बात केसी..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सीएम के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का समय 2.50 बजे का था एवं 4.10 पर रवानगी का समय पूर्व निर्धारित था। परंतु सीएम के पहुंचने में देरी हो गई और सीएम शाम 4 बजे तो श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। ऐसे में मंच पर संबोधन भी सीमित रखा गया एवं सीएम के आने के बाद केवल श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपनी बात रखी। समय की कमी को देखते हुए विधायक को कम बोलने की हिदायत दी गई लेकिन श्रीडूंगरगढ़ विधायक द्वारा अपनी बात पूरी रखना जनता में चर्चा का विषय बना। भीड़ में लोगों ने कहा “दादा इयां कोनी माने, पूरी बात केसी”। सीएम ने भी मंच से अपने संबोधन के दौरान इस पर चुटकी ली एवं जनता को संबोधित करते हुए कहा की “आपके विधायक बड़े होशियार है, इन्होंने दो मिनिट में अपनी बात रखने की बात कही, लेकिन तीन पन्नों पर लिखी अपनी सभी मांगे बता कर पूरी बात बोल कर ही रूके है।”
कैलेण्डर चला उल्टा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान 26 जून से 9 जुलाई तक होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविरों की दिनांक 24 जुलाई से कल 9 जून तक आयोजित होने की बात कही। इस पर मंच पर पीछे के लोगों ने कहा साहब 9 जुलाई तक है शिविर। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने एवं सोशल मीडिया पर लाईव के माध्यम से लोगों ने इस पर खूब चुटकियां ली।

गद्गद गुंसाईसर-वासी, बोले राजेश है पर्दे के पीछे तो…
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कम वर्षा एवं जमीन के पानी में फ्लोराईड के कारण श्रीडूंगरगढ़ के पिछ़डे गांव की सूची में आने वाले गुंसाईसर बड़ा के ग्रामीण अब गद्गद भावों में है। यहां भाजपा सरकार आने के बाद अधूरी पड़ी सड़क पूरी हुई, श्रीडूंगरगढ़ से गुंसाईसर तक नए बिजली तारों की लाईन पूरी हुई, 132 केवी जीएसएस की घोषणा हुई एवं अब सीएम के आने के दौरान कॉलेज बनाने का आश्वासन मिलने, 700 करोड़ से क्षेत्र की प्यास नहरी पानी से बुझाने वाले जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का मुख्य डैम भी इसी गांव में बनना प्रस्तावित हो गया है। ऐसे में ग्रामीण विधायक के प्रति कृतज्ञ है एवं गांव गुसाईंसर बड़ा के ग्रामीणों में दो दिन से चर्चाओं का खूब दौर चल रहा है। ग्रामीणों में एक ही बात रही कि तार दादा आलो राजेश है पर्दे के पीछे तो.. ग्रामीणों ने बताया कि गत शुक्रवार से ही गांव में सक्रिय रहें विधायक पुत्र के निर्देशन में शिविर व सभा की विस्तृत तैयारियां हुई।
टेम कोनी हो नहीं तो घर ले जाण की पूरी तैयारी ही..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सीएम को विधायक द्वारा गांव में स्थित अपने निवास स्थान पर ले जाने की पूरी तैयारी होने की चर्चा भी की थी। ग्रामीणों ने बातें थी कि घर लेकर जासी सौ प्रतिशत ही, संभवत सीएम के समयाभाव को देखते हुए ये कार्यक्रम संभव नहीं हो पाया होगा। वहीं अन्य नेताओं के लिए विधायक निवास पर अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
शिविर में तो पहुंचें ही नहीं, इंतजार में रह गए लाभार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव गुंसाईसर बड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण करने के लिए आ रहे थे। सभा के मुख्य पांडाल के पास ही इसके लिए विशेष रूप से एक टेंट लगाया गया था। इस टेंट में सभी 16 विभागों के अलग-अलग काऊंटर बनाए गए। जिनमें इन विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी तक मौजूद रहे। साथ ही यहां पर सभी विभागों के चयनित लाभार्थियों को भी मौजूद रखा गया व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई। यहां पर सरकारी कार्मिकों के अलावा केवल चयनित लाभार्थियों को ही प्रवेश दिया गया व अन्य किसी को भी वहां जाने नहीं दिया गया। यहां पर सिंदूर का पौधा लगाना भी प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री के पहुंचने में देरी होने व आगे जोधपुर जाने का तय कार्यक्रम होने के कारण शिविर का निरीक्षण स्थगित कर दिया गया। वहीं सीएम सीधे हैलीपैड से सभा मंच पर ही पहुंचें। इस कारण 16 स्टाल्स पर घंटों तक इंतजार करने वाले लाभार्थी खासे निराश हुए।
सारस्वत के बढ़ गए नम्बर।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत के पैतृक गांव गुंसाईसर बड़ा में सीएम का हुआ कार्यक्रम सफल माना जा रहा है। इस सफलतम आयोजन के बाद सीएम के आगे विधायक सारस्वत के नम्बर भी बढ़ जाने की चर्चा चारों ओर हो रही है। यहां पर 270 गुना 130 फीट का डोम टेंट पूरी तरह से भरा रहा एवं टेंट के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं सारस्वत के बोलने के दौरान जनता द्वारा बार बार बजाई गई तालियां, हूटिंग भी सारस्वत के पक्ष में माहौल बनाते दिखे।
सेल्फी सीएम के साथ नहीं तो सीएम के ट्रेंड के साथ ही।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं में सीएम के साथ सेल्फी लेना बड़ा सपना था एवं बड़ी संख्या में युवा इसके लिए पांडाल में आगे भी आए। लेकिन सुरक्षा कारणों से सीएम के पास नहीं पहुंच पाए। ऐसे में भाजपा सोशल मीडिया के संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत व उनकी टीम ने सबका ध्यान आकर्षित किया। कोजुराम एवं उनकी टीम ने इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग, ट्रेंड भजनलाल मतलब भरोसा एवं राजस्थान के लाल भजनलाल की तख्तियां बना कर लाई गई थी। यह तख्तियां खासी चर्चा में रही एवं हैशटैग की तख्तियों को अपने हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने की होड़ नजर आई। सीएम की सभा में कोजुराम सहित भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक पवन स्वामी, गणपत गोदारा, मोहित सारस्वत, श्रवण शर्मा आदि सक्रिय रहें।
ये रहे मौजूद व सक्रिय, शानदार जुटा ली भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्यक्रम में मंच पर विधायकों, मंत्रियों, पार्टी के बड़े नेताओं के अलावा कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, छैलूसिंह शेखावत, हेमनाथ जाखड़, रामलाल जाखड़ दिल्ली, लकेश चौधरी, दिलीपसिंह आड़सर, भवानी तावणियां, सीताराम सोनी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, महेन्द्र सिंह तंवर, धुडाराम डेलू, रतिराम गोदारा, मोहननाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, रतनसिंह, कोडाराम भादू, बजरंगलाल सारस्वा, एसकुमार सिंधी, चांदरतन सेठिया, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, भरत सुथार, मूलचंद इंदौरिया, रामकिशन दर्जी, महेश राजोतिया, मदन सोनी, महेन्द्र सिंह, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, थानमल भाटी, अगरसिंह पडिहार, सुरेन्द्र चुरा, हेमराज भादानी, विश्वनाथ ज्याणी, अशोक शर्मा, भिंयानाथ सिद्ध, चांदरतन घोटिया, मूलनाथ सिद्ध, बहादुरनाथ सिद्ध, मदनलाल मेघवाल, एडवोकेट रणवीरसिंह शेरूणा, सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, महादेव तावणियां, वेदप्रकाश शर्मा, रेखा भादानी, गुसाईसर बड़ा के टालीराम शर्मा, ताराचंद शर्मा, रेवंतराम नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहें। देखें सभा स्थल से विशेष झलकियां:- https://www.facebook.com/share/v/1DnStBN9uL/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़