WhatsApp Menu
2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  | 

पढें श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें

शुक्रवार को सुथार ने सलेमपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत सपोटरा में आयोजित सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन करवाया, ज़रूरतमंदों को राशन किट वितरित किए और कई लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुथार ने वर्तमान सरकार को जनकल्याणकारी बताया और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की चर्चा की। शिविर में तहसीलदार, विकास अधिकारी, सलेमपुर सरपंच अभिषेक बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मोनू शर्मा, प्रवीण जांगिड़, ब्रह्मानंद शर्मा, अंशुल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सीताराम गुप्ता, पुष्पेंद्र मीणा, और चेतन शर्मा सहित कई स्थानीय ग्रामीण भी शिविर में शामिल हुए।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह को याद किया और देश के विकास में उनके योगदानों को सराहा। गोदारा ने उन्हें देश का सबसे सम्मानित अर्थशास्त्री बताते हुए, आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने मनमोहन सिंह की ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमानी, पार्षद मंगतू राम मेघवाल, संदीप मारू, प्रदीप पुरोहित, रमेश बासनीवाल, मुंशी टेलर, बालचंद प्रजापत, सीताराम बाना, राजेश मंडा, प्रकाश दुसाद, विमल नाई, इकराज खान, राकेश सिद्ध, चैन सेवग, लालचंद कूकना, चंद्रप्रकाश गुरावा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़