WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ से 4 सकारात्मक खबरें एक साथ, एक नजर में।

ऊपनी गांव के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्र में कृषि कार्यों के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति अब एक वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत तीसरे 33केवी जीएसएस का शिलान्यास शनिवार को स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया।

गाँव पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस जीएसएस के निर्माण से ऊपनी में बिजली की आपूर्ति सुचारू होगी और कृषि कुओं पर वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर, विधायक ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदनलाल मेघवाल, जगदीश गुर्जर, भँवरलाल बाना, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता वैष्णव हर्ष, सिविल AEN ब्रजलाल सिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गांव की ओर से नौरंगनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, हड़मान शर्मा, मंगलाराम गोदारा, मालाराम तर्ड, एडवोकेट अन्नाराम गोदारा, भगवनाराम, मोडूराम मेघवाल, श्रीराम नाथ, परमाराम नाई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक का अभिनंदन किया।

कस्बे के कालूबास निवासी दिवंगत रामकिशन पांडिया के पुत्र रवि पांडिया का विवाह 30 नवंबर को बाड़मेर निवासी रविना के साथ संपन्न हुआ। इस विवाह ने समाज में एक नई मिसाल कायम की है। वर पक्ष ने वधू पक्ष के आग्रह के बाद भी किसी प्रकार का बाटका, दहेज, सामान या गहने स्वीकार नहीं किए। परिजन श्यामसुंदर पांडिया ने इसे पूरे परिवार के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया है और मोहल्लेवासियों ने भी इसकी खूब सराहना की है। यह विवाह सादगी और आपसी समझ का प्रतीक बनकर उभरा है।

कस्बे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से रविवार, 7 दिसंबर को कालूबास में नेहरू पार्क के पास गौरीशंकर आसोपा के मकान पर एक दिवसीय नि:शुल्क हड्डी एवं एचबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एसएस तंवर अपनी सेवाएं देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय आयुर्वेद औषधालय अब मारू कॉम्प्लेक्स में संचालित होगा। किराए के भवन में संचालित यह औषधालय पिछले 11 वर्षों से ओसवाल पंचायत भवन आडसर बास में एक कमरे में चल रहा था। भवन खाली होने के बाद, आयुर्वेद विभाग ने अब बिग्गाबास में बड़ौदा बैंक वाली गली में स्थित मारू कॉम्प्लेक्स में नया भवन किराए पर लिया है। औषधालय प्रभारी डॉ. पवन गोदारा ने बताया कि शनिवार से नए भवन में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। ज्ञात हो कि एलोपैथी चिकित्सालय की तर्ज पर आयुर्वेद विभाग भी रोगियों को आयुर्वेदिक पद्धति से जांच, उपचार और दवाइयां निशुल्क प्रदान करता है। हालांकि, विभाग के पास स्वयं की भूमि और भवन न होने के कारण किराए के भवनों में संचालन करना पड़ता है, जो सरकारों द्वारा आयुर्वेद विभाग के प्रति सौतेले व्यवहार का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़