श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर कई आयोजन हुए एवं क्षेत्र राममयी रहा, देखें विभिन्न आयोजनों की खबर।
प्रेम सत्संग मंडली ने निकाली प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रामनवमी के मौके पर कस्बे में सत्संगी महिलाओं के संगठन प्रेम सत्संग मंडली ने प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी गांव के भीखाराम जी मंदिर से शुरू होकर गणेशजी मंदिर, भैंरूजी मंदिर, राम मंदिर, माताजी मंदिर, श्यामजी मंदिर, गोपाल गौशाला, हनुमानजी मंदिर गौरव पथ होते हुए पुन: भीखारामजी मंदिर पहुंची एवं पूर्ण हुई। प्रभात फेरी के दौरान महिलाओं ने किर्तन किया एवं राम नाम का जप किया।
गणेश मंदिर में मनाया गया राम जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बिग्गाबास स्थित प्राचीन गणेशजी मंदिर में रामनवमी के मौके पर राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में स्थापित रामदरबार का भव्य श्रृंगार किया गया एवं दोपहर 12 बजे महाआरती की गई। आरती पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।
आडसर बास माताजी मंदिर में शुक्रवार को नवरात्रा समापन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के सबसे बड़े माताजी मंदिर आडसर बास माताजी मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी मनाई जाएगी एवं नवरात्रा का समापन किया जाएगा। मंदिर कमेटी से जुड़े पंडित रमेश व्यास ने बताया कि नवरात्रा समापन पर दोहपर 12 बजे महाआरती की जाएगी एवं रात्रि को आरती से पूर्व ज्योत निकाली जाएगी। ज्योत कस्बे के प्रमुख मार्गों से नगर भ्रमण करेगी।
सूडसर के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर में पूर्णिमा मेला 1 से।
श्रीडूंगरगढ़ ONE।क्षेत्र के गांव सूडसर में स्थित प्रसिद्ध सूडसर इच्छापूर्ती हनुमानजी मंदिर में चैत्र पूर्णिमा पर दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। पुजारी महेश कुमार स्वामी ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को संगीतमय रामचरितमानस के सामूहिक पाठ होगें एवं 2 अप्रैल तक अंखड़ चलेगें। इसके बाद 2 अप्रैल को बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा एवं रात 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा यात्रियों के आवास, आवागमन, प्रसाद, सवामणि आदि के लिए हेल्पलाईन नम्बर 9252051784 जारी किए गए है।