WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

निजी विद्यालय संचालको ने मांगा अपना हक, यूनिट कॉस्ट बढाने, बकाया भुगतान करने के लिए दिया ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 दिसम्बर 2025। कोरोना काल से ही प्रदेश भर की निजी स्कूलें गम्भीर आर्थिक संकट से गुजर रही है और ऐसे में आरटीई का समय पर भुगतान नही कर सरकार कोढ़ में खाज का काम कर रही है। यह स्थिति सहन करने लायक नही रही है ओर सरकार जल्द भुगतान नही करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह चेतावनी देते हुए सोमवार को क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालको ने स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बेंनर तले उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि सोमवार को प्रदेश भर में ज्ञापन दिए गए है व आरटीई के बकाया का समस्त भुगतान करवाने, यूनिट कास्ट बढाने की मांग की है। शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई ने बताया कि राज्य के लाखों बच्चों को पढ़ाने के साथ ही राज्य भर में लाखों रोजगार देने वाली स्कूलों के साथ सरकार अन्याय कर रही है व वर्ष 2014 से अभी तक आरटीई का भुगतान बकाया चल रहा है। ऐसे में समस्त बकाया का भुगतान एकमुश्त करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालो में भादू, गुंसाई के साथ मनीष शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, राकेश व्यास आदि भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़