WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

निजी बसों की हड़ताल से परेशान हो रहें यात्री, रोडवेज में उमड़ी भीड़, छोटे वाहन छोड़ रहें सवारियों को।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। बीती रात 12 बजे से निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिससे प्रदेश भर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप्प हो गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने किया चक्का जाम किया है। इसका सीधा असर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी यात्रियों पर पड़ रहा है। घूमचक्कर पर बस का इंतजार कर रहें हनुमानगढ़ के महेश कुमार प्रजापत व उनकी पत्नी अपने रिश्तेदारों से मिलने श्रीडूंगरगढ़ आए। वे वापस लौटने के लिए बस का इंतजार करते हुए परेशान हुए। प्रजापत ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी, अब देखें कब तक घर पहुंच सकेंगे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के प्रशांत मूंधड़ा ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार को बीकानेर जाने के लिए चढ़ाने आए थे, तो पता चला कि बसें नहीं आएगी। अब वे किसी निजी वाहन से जाने के लिए प्रयास कर रहें है। वहीं रूकमा देवी को अपने बच्चे के साथ बिग्गाबास रामसरा जाने के लिए बड़ी देर से इंतजार करती रही। बस नहीं आने पर आखिरकार वे एक टैक्सी में सवार होकर रवाना हुई। बड़ी संख्या में लोग बसों का इंतजार कर रहें है। रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और बसें खचाखच भरी हुई है। रोडवेज ने बीकानेर से जयपुर में तीनों अतिरिक्त बसों का प्रबंध करने की भी सूचना मिली है। छोटे वाहन भी लंबे रूट में चल रहें है और सवारियों को लाने ले जाने के काम में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़