WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

नववर्ष 2026 का कैलेण्डर जारी, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया विमोचन

डूंगरगढ़ one 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत की ओर से नववर्ष 2026 के अवसर पर प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह ने कैलेण्डर का लोकार्पण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेण्डर जनोपयोगी साबित होगा।

इससे पूर्व मालू भवन में साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में भी कैलेण्डर का विमोचन किया गया।
पंचायत के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि कैलेण्डर का निर्माण अशोक बैद के संयोजकीय दायित्व में किया गया है, जिसमें वर्षभर के प्रमुख पर्व, त्यौहार एवं महत्वपूर्ण दिवसों की जानकारी को आकर्षक ढंग से संकलित किया गया है।

संस्था अध्यक्ष विनोद भादानी ने कहा कि कैलेण्डर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह आमजन के लिए उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, मनीष बोथरा, लक्ष्मीपत भादानी, हेमराज भादानी, पवन उपाध्याय सहित कई समाजजन मौजूद रहे। वहीं मालू भवन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा से तोलाराम पुगलिया, तुलसी सेवा संस्थान से प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. राजकुमार सुथार, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, प्रकाश सिंघी, पांचीलाल सिंघी, प्रवीण डागा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़