WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

नवनियुक्त 51 बीएलओ और 4 सुपरवाइजर को दिया प्रशिक्षण, जिम्मेदारी व गंभीरता की दी सीख

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 जनवरी 2025। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त 51 बीएलओ व 4 सुपरवाईजर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्वाचन कार्य का महत्व बताते हुए सभी संमभागियों से निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य गंभीरता पूर्वक करने की प्रेरणा दी। बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के नवनियुक्त 51 बीएलओ एवं 04 सुपरवाइजर शामिल हुए। कार्यशाला में बीएलओ को उनके कार्य कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीएलओ को फार्म संख्या 6, 6 क, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया, साथ ही बीएलओ एप्प एवं वी एच ए एप्प के बारे में बताया गया। डी एल एम टी पवन कुमार माली, ए एल एम टी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा ट्रेनिंग का संचालन किया गया। संभागी रजिस्ट्रेशन आदि कार्य पूरब चन्द एवं ओम प्रकाश सारण द्वारा संपादित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़