श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। धीरदेसर पुरोहितान में शनिवार को रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। राजकीय वरिष्ठ संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में विमलादेवी मेघवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 75 युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन विमलादेवी को पुष्पाजंलि अर्पित कर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया। इस अवसर पर सुथार ने युवाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि रक्तदान पीड़ित मानवता के लिए दिया गया जीवनदान है। रक्त किसी लैब में बनाया नहीं जा सकता है और इसीलिए इसका दान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा रक्तदान जरूर करें। सभी रक्तदाताओं का फलदार पौधे देकर सम्मान किया गया। इस दौरान पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। टीम ने आयोजक का आभार जताया। वहीं शिविर आयोजक नितिश मेहरा ने अतिथियों, रक्तदाता युवाओं, सेवा सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुरजनसर के सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, श्रवन सिंह राजपुरोहित, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद तावनियां, रामलाल मेहरा, आदुराम मेहरा, प्रभु सोनी, नितीश मेघवाल, सांवरमल मेघवाल, मानाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेहरा, सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हरें व श्रद्धाजंलि स्वरूप रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की।