WhatsApp Menu
पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  |  सन्डे बनाएं फन-डे, छाए बादल, शाम होते ही रंगत होगी परवान पर।  | 

धर्मास में क्षत्रिय युवक संघ का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 50 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

डूंगरगढ़ one 5 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर संभाग के श्रीडूंगरगढ़ प्रांत के धर्मास गांव स्थित ग्लोबल स्कूल परिसर में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर 2 से 5 अप्रैल तक आयोजित होकर संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 शिविरार्थियों ने भाग लेकर संघ का प्राथमिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का संचालन शिविर प्रमुख करणी सिंह भेलू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि क्षात्र धर्म का पालन करना हमारा परम उद्देश्य है और शिविर के माध्यम से संघ की संस्कारमयी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः शंखध्वनि से दिनचर्या प्रारंभ की गई। इसमें योगासन, व्यायाम, ध्यान, मंगलाचरण, प्रार्थना, सहगायन, शारीरिक व बौद्धिक खेल, विचार-विमर्श, विनोद कार्यक्रम, तलवार के साथ दिन-रात पहरा तथा सामूहिक हवन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के जरिए शिविरार्थियों में सामाजिक संस्कारों के साथ त्याग और बलिदान की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

विदाई सत्र में शिविर प्रमुख ने सभी शिविरार्थियों से संघ से निरंतर जुड़े रहने, निकटतम शाखाओं में नियमित भागीदारी निभाने और भविष्य में आयोजित शिविरों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया।

शिविर में बाड़मेर, चूरू, नागौर सहित बीकानेर संभाग के पुन्दलसर, झंझेऊ, सत्तासर, कीतासर भाटियान, धर्मास, इन्दपालसर हीरावतान, गुसाईंसर, मिंगसरिया, सोढ़वाली आदि क्षेत्रों के युवाओं ने भाग लिया।

शिविर शिक्षण में भागीरथ सिंह सेरूणा, मोहन सिंह फ्रांसा, किशन सिंह गौरीसर, नारायण सिंह किस्तुरिया, जेठूसिंह पुन्दलसर, संदीप सिंह पुन्दलसर सहित अन्य स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। वहीं व्यवस्थाओं में हरीसिंह गुसाईंसर, भागीरथ सिंह, पूर्णसिंह धर्मास, भंवर सिंह, अशोक सिंह, मिंगसरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़