WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

धरने के 474वें दिन प्रशासन पर लगाए असंवेदनशीलता के आरोप

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। साल 2025 पूरा होने को आ गया है और धीरदेसर चोटियान के ग्रामीण कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाते हुए गांव में शराब ठेका बंद करवाने पर अडिग है। गांव में 474 दिनों से धरना लगातार जारी है। धरनार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कोर्ट के आदेश के बावजूद मतदान नहीं करवाने को लोकतंत्र में दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन धरने की या धरनार्थियों के लिए असंवेदनशील है और कोई सुध नहीं ली जा रही है। धरनार्थियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश नहीं मान कर प्रशासन व सरकार शराब माफिया के दबाव में कार्य कर रही है। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि गांव में शराब के कारण अनेक कांड हुए है और गांव के हित में इसे बंद करवाने से कम ग्रामीणों को कुछ नहीं चाहिए। आर्य ने कहा कि गांव के लोग सर्दी में भी खुले मैदान में धरने पर डटे है और वोटिंग की तिथि घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे है। शुक्रवार को धरने पर श्याम सुंदर आर्य, कुशलाराम बारोटिया, मनफूल चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मामराज चोटिया, तेजाराम मेघवाल, जीवणराम मेघवाल, सांवरमल सहू, मोटाराम सांसी, श्रवण चोटिया, किशन चोटिया शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़