लर्न एंड फन स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास स्थित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एंड फन स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 4 से लेकर 8वीं तक के लिए अंग्रेजी व कम्प्यूटर शिक्षक पद पर भर्ती ली जानी है। वहीं एक एलडीसी की नियुक्ति भी की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपना सीवी लेकर स्कूल समय में स्कूल जाकर संपर्क कर सकते है। प्रबंधन ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत ट्रैंड टीचर्स के साथ अध्यापन करवाया जाता है। स्कूल में पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम के माहौल में बच्चों को संस्कृति व सभ्यता की शिक्षा भी दी जा रही है।
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ज्ञानदीप पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए भर्ती ली जानी है। नर्सरी से यूकेजी तक के लिए मदर टीचर्स और कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए सभी विषयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं की इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल में कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9413318099 पर संपर्क किया जा सकता है।