WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

दो जिलों की सीमा पर स्थित रेलवे के दो आरयूबी पर ड्रेनेज का काम होगा, 23 फरवरी तक बंद रहेगा आवागमन, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 जनवरी 2026। चूरू रतनगढ़ रेलखंड के बीच दो आरयूबी पर ड्रेनेज के काम को लेकर 27 जनवरी से 28 दिन तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ये दोनों आरयूबी घुमंडा गांव एवं शीतलनगर गांव के पास है। इससे कई गांवो के ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ की ओर आना जाना करते है। शुक्रवार को भी ग्रामीण खासे परेशान हुए। सीनियर डीसीएम ने बताया कि घुमंडा आरयूबी के स्थान पर इस अवधि के बीच वाहनों के आवागमन वैकल्पिक मार्ग आयूबी संख्या 2 एच से हो सकेगा। इसी प्रकार शीतलनगर गांव के पास स्थित आरयूबी संख्या 11 ए पर ड्रेनेज सुधार का काम भी 27 जनवरी से 28 दिन तक चलेगा। इस अवधि के दौरान वाहन चालक आवागमन वैकल्पिक मार्ग आरयूबी संख्या 11 बी से कर सकेंगे। विदित रहें क्षेत्र के 11 ए आरयूबी शीतलनगर पर कार्य हो रहा है और इसके स्थान पर ग्रामीण 11 बी यानि बिग्गाबास रामसरा आरयूबी से आवागमन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़