WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

दो खबरें एक साथ

नगरपालिका अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ता पहुंचें एसडीएम के पास।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में पदस्थापित एसडीएम शुभम शर्मा के स्वागत का दौर लगातार जारी है एवं गुरूवार को नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर मानमल शर्मा सहित श्यामसुदंर पुरोहित, नगरपालिका के अधिवक्ता ललित कुमार मारू, पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गौड, भाजयुमो नेता भवानी तावणियां, अमित पुरोहित, कन्हैयालाल गुरावा, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, नंदकिशोर नाई, मनीष राव आदि ने एसडीएम शुभम शर्मा का अभिनंदन साफा पहना कर, शाल ओढ़ा कर, मिठाई खिला कर किया। इस मौके पर नगरपालिका से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी गई।

न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जुलाई 2025। हरियाली अमावस्या के मौके पर गुरूवार को न्यायालय परिसर में अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, जूनियर असिस्टेंट सुमित कुमार जाखड़ की अगुवाई में अभियोजन कार्यालय द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान गोरधनसिंह, रिछपाल सहित अधिवक्ता पुखराज तेजी, गोपीराम जानूं, किशन स्वामी, ओमप्रकाश, कांस्टेबल रामसिंह गुर्जर, आनंद भांमू आदि ने पौधारोपण में अपनी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़