WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

दोपहर तक सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन, मौसम विभाग ने दो दिन शीतदिन का अलर्ट जारी किया, मुख्य बाजार में दो स्थानों पर “मलमास बड़ा आयोजन”

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ जैसे कोहरे में खो गया है। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया है और सूर्यदेव ने दर्शन ही नहीं दिए है। अचंल के लोग ठंड में ठिठुर रहें है। लोग सुबह शाम गलन वाली सर्दी का अहसास कर रहें है। कोहरे ने विजिबिलिटी जीरो कर दी है और वाहनों की गति को जैसे विराम लग गया है। प्रदेश का पश्चिमी इलाका पूरी तरह से शीत की चपेट में है। जैसलमेर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा वहीं श्रीगंगानगर व चूरू में भी तापमान जमाव बिंदू पर रहा। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर व जयपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 10 व 11 जनवरी को कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रहने की संभावना जताई। विभाग ने तीन चार दिन शीतदिन की स्थिति जारी रहने व एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की बात कही।
मुख्य बाजार में दो स्थानों पर मलमास बड़ा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मलमास में तेल जलाने को शगुन मानने के कारण घरों में ही नहीं सामूहिक रूप से भी अनेक बड़ा आयोजन हो रहें है। शनिवार को मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के पास शंकरलाल पूनमचंद सोनी तथा टैक्सी स्टैंड पर मावा पट्टी व्यापारी की ओर से बड़ा भोज आयोजित किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड में यहां व्यापारी मान मनुहार के साथ गर्म दाल के बड़े, गुलगुले, पकोड़ा, मिर्ची बड़े के भंडारे का प्रसाद आस पास के व्यापारियों व राहगीरों को खिला रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़