WhatsApp Menu
शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  |  एनएच-11 पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल  |  देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  | 

देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। देर रात करीब 11 बजे हाइवे पर एक पिकअप व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिग्गा रामसरा फांटा के पास बाइक व पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार बिग्गा निवासी मामराज गोदारा व बिग्गाबास रामसरा निवासी खिराजराम नायक घायल हो गए। सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों के ही दाएं पैर में दो दो फ्रेक्चर आए और अन्य चोटें भी आई। उपजिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़