WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

दीपावली की रौनक से झिलमिलाया श्रीडूंगरगढ़, आज भी बाजार खुले, ग्रामीण अचंल में रामाश्यामा का दौर जारी।

सोमवार की रात, पूजन के बाद, लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की गूंज देर रात तक वातावरण में छाई रही। घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई, और सुख-समृद्धि की कामना की गई। घरों में विशेष पकवान, मिठाई, मखाने और फलों का भोग लगाया गया।

हर घर को रंगोली से सजाया गया और दीपों की रोशनी से जगमग किया गया। घरों पर रंग-बिरंगी रोशनी की झालरें लगाई गईं, जो दीपावली के इस पर्व को और भी आकर्षक बना रही थीं।

वहीं, ग्रामीण अंचल में मंगलवार की सुबह से ही “रामाश्याम” का दौर शुरू हो गया। दीपावली के इस विशेष अवसर पर, श्रीडूंगरगढ़ का बाजार आज भी खुला है और लोग त्योहार की खरीदारी में व्यस्त हैं। दो दिनों तक दीपावली मनाने से लोगों में उत्साह दोगुना हो गया है।

दीपावली, जो प्रकाश और खुशियों का त्योहार है, श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़