WhatsApp Menu
रिड़ी- ऊपनी लाइन के रखरखाव के चलते 19 मार्च को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद  |  दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  |  घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  | 

दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 मार्च 2026। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग से मुलाकात की। सिद्ध ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देने पर आभार जताया व उन्हें श्रीदेव जसनाथजी अवतार से संबंधित पुस्तक भेंट की। इस दौरान बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रहें विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। वहीं मदन राठौड़ से संगठन को मजबूती देने के बारे में चर्चा हुई। राठौड़ ने भाजपा को मजबूत करने के लिए गांव गुवाड़ तक आम कार्यकर्ता को सक्रिय करने की प्रेरणा दी। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने संगठन को लोकतांत्रिक संगठन बताते हुए इसे आमजन की ताकत से मजबूत होने की बात कही। सिद्ध ने सभी का सम्मान करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़