WhatsApp Menu
विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  | 

दानदाता भीकमचंद, एसडीएम शुभम व टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामूनाथ का हुआ सम्मान, नृत्य प्रतियोगिता हुई संपन्न

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 जनवरी 2026। झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सोलो नृत्य प्रतियोगिता का मंच सामाजिक सेवा में सक्रियता के लिए सम्मान का मंच बन गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने समाज सेवा में योगदान के लिए कोलकाता प्रवासी दानदाता भीकमचंद पुगलिया, क्षेत्र में समाज सेवा व कर्तव्य निर्वहन में सक्रिय उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सहित टैंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामूनाथ जाखड़ का साफा, शॉल व फूलमाला से अभिनंदन कर सम्मान किया। शर्मा ने इस मौके पर बच्चों को जीवन में आत्मविश्वास के साथ बहादूर बनने व चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन के उपयोग में बच्चे व अभिभावक दोनों ही समझदारी बरतें और विद्यार्थी अपराधों से दूर रहें। तीनों अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन व बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
नृत्य प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागी रहें शामिल, निर्णायकों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एजी मिशन इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को सोलो नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 80 विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिसमें ए, बी व सी ग्रेड में प्रतिभागियों की प्रतिभा, एक्सप्रेशन व मंच प्रस्तुति देखते हुए विजेता चुने गए। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने निर्णायक की भूमिका निभाने पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल सदस्य मधु झाबक, नर नारायण सेवा संस्थान की सुष्मा करनाणी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ कौशिक ने सह शैक्षिक गतिविधियों की जरूरत व महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को इनमें रूचि के साथ बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उप-प्रधानाचार्या सुनीता कौशिक ने सभी का आभार जताया व विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अंबिका डागा ने किया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन कल्चरल हेड वंदना सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम समन्वयक महादेव बोहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्कूल का पूरा स्टाफ इस दौरान सक्रिय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़