WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

थानाधिकारी संध्या ने दबिश देकर अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी को अरेस्ट किया, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 957 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है और आरोपी को भी धर दबोचा है।
सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने शनिवार दोपहर गांव सांवतसर में अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। विश्नोई ने बताया कि गांव सांवतसर में एक मकान पर दबीश देकर 957 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया व आरोपी 33 वर्षीय कैलाश पुत्र चैनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ जितेंद्र कुमार को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़