WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

तेरापंथ समाज से जुड़ी आज की दो खास खबरें पढ़ें एकसाथ

तेयुप को जनसेवार्थ मिला पहला मेडिकल बैड।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को नेत्रदानी शुभीदेवी तातेड़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र दानदाता राजकुमार, मनोजकुमार, राकेश कुमार व दीपक कुमार तातेड़ ने तेरापंथ युवक परिषद को मरीजों की सेवार्थ मेडिकल बैड भेंट दिया। विदित रहें तेयुप द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सेवा पूर्व से ही उपलब्ध करवाई जा रही है। उसी क्रम में अब जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क मेडिकल बैड की सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। परिषद के नेत्रदान व ऑक्सीजन सेवा के प्रभारी अशोक झाबक, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने बैड ग्रहण करते हुए तातेड़ परिवार का आभार जताया। झाबक ने बताया कि इससे गंभीर रोगों के मरीजों को लाभ मिल सकेगा और परिषद द्वारा मेडिकल बैड की सेवा का विस्तार करने के प्रयास भी किए जा रहें है। जिससे मरीजों को लाभ मिल सकें व उनके स्वास्थ्य के लिए सहारा बन सकें।
मंथन आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता “MANTHAN” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में किया गया। दोनों साध्वियों ने प्रतियोगिता को ज्ञान, चिंतन एवं आत्मविकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताई। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, तेरापंथ किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड, संयोजक मुदित पुगलिया, सह-संयोजक विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहें। अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि MANTHAN प्रतियोगिता युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करेगी। वहीं किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड ने बताया कि यह आयोजन आधुनिक तकनीक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करेगा। मंत्री पीयूष बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 27 जनवरी को मालू भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के संपूर्ण जैन समाज के सदस्य भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 55 प्रतिभागियों की सीमित संख्या रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी 24 जनवरी 2026 को शाम 4:00 बजे तक अपना नामांकन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, विजेता टीम को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के लिए भी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सही उत्तर देने वाले दर्शकों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़