WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

तेरापंथ युवक परिषद ने तीन नेत्रदानियों के परिजनों का सम्मान किया, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। देश में आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए केंद्र सरकार सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाए भी प्रयास कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नेत्रदान की मुहिम शुरू कर कई अंधेरे जीवन में उजाला भरने का प्रयास किया गया, जिसमें क्षेत्र में तीन परिवारों ने अपना योगदान दिया। नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक के निर्देशन मे संचालित नेत्रदान महादान अभियान के तहत हुए नेत्रदान करने वाले दिवंगतों के परिवारों का सम्मान किया गया। नेत्रदानी शुभीदेवी तातेड़ के परिजन राकेश तातेड़, नेत्रदानी पवन कुमार चोपडा़ के परिजन फूसराज चोपड़ा, गांव कुंतासर निवासी नेत्रदानी तीजादेवी सहू के परिजन सुगनाराम व मुखराम सहू को सम्मान पत्र देकर परिषद सदस्यों ने आभार जताया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने इस मौके पर अंधेरे जीवन के दुख से छुटकारा देकर किसी के जीवन में रोशनी भरने को पीड़ित मानवता के लिए अतुलनीय योगदान बताया। मालू ने बताया कि परिषद द्वारा ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन मशीन, मेडिकल बैड की सेवाएं मरीजों को उपलब्ध करवाए जाने के साथ नेत्रदान की दिशा में भी लगातार प्रयास व कार्य किए जा रहें है। इस दौरान मंत्री पीयूष बोथरा, अभियान संयोजक अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़ीया, पवन सेठिया ने सम्मान पत्र दिए। सभी ने जागरूक नागरिकों से मरणोपरांत नेत्रदान करवाने की अपील की। तातेड़ परिवार ने इस मौके पर एक मेडिकल बैड परिषद को दान देने की घोषणा की, जिसपर सभी ने परिवार का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़