WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

तेरापंथी ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता “मंथन” का आयोजन, 11 टीमों ने भाग लिया, विजेता हुए पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 जनवरी 2026। तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा मंगलवार शाम सेवा केंद्र में साध्वी संगीतश्रीजी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में मंथन – एक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया और 10 राउंड में सभी टीमों ने टीम वर्क, आध्यात्मिक ज्ञान व अपनी सूझ-बूझ से विभिन्न स्तरों को पार करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुमित बरडिया एंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंजू देवी संचेती टीम रही एवं तृतीय स्थान सरिता बोथरा व मंजू झाबक टीम ने हासिल किया। सभी विजेताओं को तेयुप व तेकिमं द्वारा पुरस्कृत किया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में अंजू पारख, हरीश डागा, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ व सहमंत्री मोहित बोरड ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यकम में सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, कमल बोथरा,अंकित पुगलिया सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया व सह संयोजक विशाल बोथरा द्वारा किया गया। आयोजन में मंडल के नवीन दूगड़, सह संयोजक तनीश छाजेड़,अजय बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक सहित पूरी टीम का सहयोग रहा। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू व मंत्री पीयूष बोथरा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़