WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

तेयुप ने “रक्षाबंधन कार्यशाला” में जैन विधि से मनाने के लिए किया प्रेरित, संगठन यात्रा पर आए पदाधिकारी, दी प्रेरणा

जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा और चमन श्रीमाल ने 11 भाई-बहन जोड़ों को रक्षाबंधन विधिपूर्वक मनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर कमल-सुनीता, विक्रम-अंजू, चमन-भाग्यश्री, राजवीर-गरिमा, युवराज-मन्नत, यश-मिश्का, तन्मय-गुंजन, कौशल-पलक, अरिहंत-दृष्टि, वासु-प्रियंका और यशस्वी-दिव्यांशी सहित कई भाई-बहन जोड़े उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष रजत सिंघी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रावक हरीश डागा, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा सुनीता डागा और जितेंद्र बैद ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की टीम सार संभाल परिषद संगठन यात्रा के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। शाखा प्रभारी पीयूष लूनिया और राज्य MBDD प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ ने युवाओं के साथ संवाद किया और उन्हें संगठनात्मक रूप से जागरूक होने तथा आत्मिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान युवा सम्मेलन – लाडनूं, सम्यक दर्शन कार्यशाला, MBDD (Mega Blood Donation Drive), “मैं हूँ सामयिक साधक”, “Fit Yuva – Hit Yuva”, मीडिया टीम की सशक्त भूमिका, ATDC, जैन संस्कार विधि आदि विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा, पदाधिकारीगण और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़