WhatsApp Menu
इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  | 

तेयुप का सेवा उपक्रम: श्रीडूंगरगढ़ में ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान, जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

डूंगरगढ़ one 14 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नववर्ष की शुभ शुरुआत सेवा-भाव के साथ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में विशेष ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ सेवा अभियान का आयोजन किया गया था। अभियान के तहत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आमजन के सहयोग से खाद्य सामग्री, मिठाइयाँ, बच्चों के कपड़े, खिलौने, कंबल, चप्पल, जूते, मोज़े सहित अन्य उपयोगी वस्तुएँ एकत्रित की गईं।

परिषद् की टीम ने आज बीएसएनएल कार्यालय के पास, रेलवे कॉलोनी के समीप, बाना बस स्टैंड तथा बाना गांव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि अभियान से पहले विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया गया, ताकि सेवा सही लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और समाज के सहयोग से यह अभियान सफल रहा।

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मंडोत ने परिषद् के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, अशोक झाबक, किशोर मंडल से मुदित पुगालिया, विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक सहित युवा टीम उपस्थित रही। समाजसेवी मेघाराम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही विष्णु स्वामी, राजू सुनार, अनुराग शर्मा, मुकेश झाखड़, कमल झंवर, चमन श्रीमाल सहित कई समाजबंधुओं ने सेवाएं दीं।

परिषद् मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि परिषद् सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों में लगातार सक्रिय रही है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़